पाकुड़, जून 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, एमओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीआरओ सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय के पार्क में पौधारोपण किया। साथ ही प्रखंड के 33 पंचायतों में भी संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस संबंध में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष के कारण ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है जो जीवन के लिए अति आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा आयोजित साथ ही वृक्ष पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अत: हम स...