विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम
दुमका, जून 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा। केंद्र के युवाओं और स्वयं सेवकों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर धरती मां को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण ही धरती को बचाने का सबसे सरल उपाय है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान इधर पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री राम कृष्ण आश्रम प्लस 2 उच्च विद्यालय दुमका में पौधरोपण का कार्य किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.