जामताड़ा, जून 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर, जामताड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह सहित सभी डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने हरड़ (हलदार) वृक्ष के पौधे लगाए। मौके पर एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "वन अर्थ" (एक पृथ्वी) है, जो पृथ्वी और पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- World environment day पर लगाएं स्टेटस, नोट कर लें Quotes, Slogan, Messages हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्...