गंगापार, जून 5 -- इफको फूलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'जलवायु कार्यवाही' है। वरिष्ठ प्रबंधक ईपीसी उमेश कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के साथ इकाई में पर्यावरण सप्ताह भी मनाया जा रहा है। पर्यावरण सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला एवं परिचर्चा प्रतियोगिता, कर्मचारियों और महिलाओं के लिए क्विज एवं संवाद कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता रैली तथा इफको टाउनशिप परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाए...