विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
साहिबगंज, जून 12 -- साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज नगर परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।
जागरूकता रैली रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए नगरवासियों को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत मुक्तेश्वर धाम स्थित गंगा तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.