हाथरस, जून 5 -- सहपऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शीला दिवाकर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमारी जिंदगी में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, जो मानव जीवन का आधार है, हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है। बढ़ते तापमान और सूर्य की तपन को कम करने में भी वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में भी सहायक होते हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- समाहरणालय परिसर में पौधरोप...