देवघर, जून 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नंदन पहाड़ स्थित अयान क्रिएशन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष रूपा केसरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस हमें हमारी पृथ्वी के प्रति सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है, तो हमें आज से ही गंभीर प्रयास शुरू करने होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए अयान क्रिएशन की संचालिका गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.