सासाराम, जून 5 -- संझौली, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल तथा जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस: थानाध्यक्ष ने कैदियों ...