भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सैंडिस कंपाउंड स्थित स्टेशन क्लब के पास जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ पुरखों के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। डीएम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इधर, समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन के समीप डीएम एवं एसएसपी ने पौधरोपण गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- पौधरोपण भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- फ्लैग: विश्व...