हरिद्वार, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने सिडकुल स्थित लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर हरित हरिद्वार मुहिम को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार को पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान यदि पेड़ों का कटान होता है तो उसकी भरपाई के लिए उससे अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए और उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गिवमीट्रीज ट्रस्ट और इंडो एशियन कंपनी के सहयोग से विकसित लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में अब तक करीब नौ हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- हरित हरिद्वार अभियान का शु...