देहरादून, जून 5 -- विकासनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, उपभोग साक्षरता तथा अदृश्य कचरा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं अंजलि, सरोजनी, तनीषा धवन और पारुल ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व और भविष्य में पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमें पूर्वजों से मिली विरासत नहीं बल्कि भावी पीढ़ी की अमा...