विश्व पर्यावरण दिवस पर झील और स्टेडियम परिसर में पौधारोपण
हजारीबाग, जून 6 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी समूह, हजारीबाग की ओर से शुक्रवार को झील परिसर स्थित इंदिरा गांधी स्कूल के पीछे तथा स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. एस.जेड हक सहित डाइट के अरविंद पाठक और अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। यह भी पढ़ें- संत कोलंबा कॉलेज छात्रावास में पर्यावरण दिवस पर की गई पौधरोपण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.