विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में 4.54 लाख पौधे रोपे गए
कन्नौज, जून 5 -- कन्नौज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न विभागों ने मिलकर 4 लाख 54 हजार पौधों का रोपण किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पौधरोपण अभियान में वन विभाग ने सबसे 71 हजार पौधे लगाए। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग ने 2 लाख 56 हजार पौधों का रोपण कर अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया। कृषि विभाग ने 64 हजार, उद्यान विभाग ने 43 हजार, पंचायती राज विभाग ने 17 हजार तथा नगर विकास विभाग ने 3 हजार पौधे लगाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण के साथ-साथ इनके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर जिले के पर्यावरण संतुलन को मजबूत कर सकें। यह भी पढ़ें- दोआबा में रोपे 8.59 लाख पौध,जीवित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.