विश्व पर्यावरण दिवस पर जायंट्स ग्रुप ने बांटे पौधे
औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप औरैया ने नगर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक पौधारोपण और पौधों की सुरक्षा पर अपने विचार रखे।फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। गोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं और ग्रुप के सदस्यों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर फेडरेशन सचिव नितिन वर्मा, एच.एन. अग्रवाल, शिव कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह यादव, ज्ञान सक्सेना, भीम सेन सक्सेना, रोहित अग्रवाल, नवनीत पुरवार, आलोक पाल और नवीन पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर 5100 पौधे लगाने का संकल्प यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.