जामताड़ा, जून 6 -- जामताड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गांधी मैदान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी मैदान, ब्लड बैंक परिसर सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पौधारोपण कर स्वच्छ, सुंदर और ग्रीन जामताड़ा बनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डैत, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, राजा नित्य गोपाल सिंह, राजेंद्र राउत, अधिवक्ता मोहनलाल बर्मन समेत सभी वार्ड पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में पौधरोपण कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधि...