विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर
किशनगंज, जून 6 -- पोठिया। निज संवाददाता शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ फिशरीज किशनगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: सात बजे कॉलेज के मुख्य भवन परिसर में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन डॉ. वी. पी. सैनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. नरेश राज कीर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.