विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने किया पौधा संरक्षण का लिया संकल्प
मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रहिका प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खांजीपुर में इको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा ग्रामीणों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी एचएम एवं प्रसिद्ध कवि दिलीप कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन आज विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि बढ़ता वैश्विक तापमान, जलवायु परिवर्तन और भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट का संकेत है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.