विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामसभा में हरियाली व स्वच्छता का लिया संकल्प
खगडि़या, जून 5 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन कबेला में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधारोपण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुखिया बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। ग्राम सभा में स्वच्छता, जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ग्राम सभा की अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.