विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
रामपुर, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी परिसर में हमारी जमीन, हमारा भविष्य थीम पर पर्यावरण और जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक एलडीएम शिवांग जोशी एवं संस्थान के निदेशक देशराज मीणा ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने सभी से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आरसेटी में संचालित जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सरफराज हुसैन, सर्वेश कुमार,सना अंकुर सहित अन्य प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी के एनस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.