विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल केरेडारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम
हजारीबाग, जून 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएमएल केरेडारी में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता वॉकाथॉन से हुई। इसके बाद परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.