विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम
कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय समाज सशक्तिकरण संगठन द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय छिबरामऊ पश्चिमी में वृक्षारोपण किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभासद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आवाहन किया। इस दौरान विजय कुमार, मुनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, राजीव गुप्ता, अखिलेश यादव, अभिषेक सिंह, प्रदीप शर्मा व कुलदीप यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए सैकड़ों फलदार व छायादार पौधे यह भी पढ़ें- "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बलरामपुर में हुआ वृहद पौधरोपण यह भी पढ़ें- मानव जीवन का आधार हैं पेड़-पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.