सासाराम, जून 5 -- सासाराम, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी भगवती विहार मोरसराय में पर्यावरण संतुलन आवश्यक क्यों विषय पर विचार-गोष्ठी व संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर में विचार गोष्ठी व संकल्प सभापर्यावरण संरक्षण का महत्व अध्यक्षता अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर निदेशक व पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह, प्राचार्य राजीव रंजन, प्राचार्या अंकिता सिंह, न्यूरोसर्जन डॉ. अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमी परिसर में आम व औषधीय पौधों के रोपण से हुई। इसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निदेशक ने कहा कि जीव-जगत का अस्तित्व स्वस्थ पर्यावरण पर निर्भर है, जबकि प्राचार्य ने स्वच्छता ...