विश्व पर्यावरण दिवस पर ईएसएल स्टील का हरित संकल्प, 1000 से अधिक पौधे लगाए
बोकारो, जून 6 -- बोकारो प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने ने 1.80 एकड़ क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें 150 से अधिक कर्मचारियों ने 1,000 से अधिक पौधों लगाए। अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे को माताओं और धरती मां को समर्पित किया गया, जो संरक्षण, स्नेह और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक बना। यह पहल ईएसएल स्टील की दीर्घकालिक हरित योजना का पहला चरण है, जिसके अंतर्गत इसी क्षेत्र में भविष्य में 15,000 से अधिक देशी पौधे लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कर्मचारियों और श्रमिकों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर जागरूकता व पौधरोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.