विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएनआई इंटर कॉलेज में पौधारोपण
रुडकी, जून 5 -- भगवानपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कस्बा स्थित आरएनआई इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शर्मिला नागर, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य शर्मिला नागर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की सतत प्रक्रिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- किशनगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधारोपण, छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.