विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चला स्वच्छता अभियान
चक्रधरपुर, जून 2 -- मनोहरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर मनोहरपुर प्रखंड के कोयना वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियाना का नेतृत्व रेंजर रामानंदन राम ने किया। इस दौरान रेंजर सहित वन विभाग के कर्मियों ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया रेंजर ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत कार्यालय परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। मौके पर वन विभाग के नंदकिशोर प्रसाद, सनोज कुमार, अभिषेक प्रधान समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण पर विशेष ग्रामसभा पांच को यह भी पढ़ें- ग्रामीण बच्चों ने चित्रों में उकेरा हरित भविष्य यह भी पढ़ें- वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.