हाथरस, जून 5 -- हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में मोहल्ला समिति की महिलाओं के साथ एक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा उपस्थित महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए। सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भी विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5...