मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसके लिए जगह-जगह तैयारी की जा रही है। तिरहुत वन प्रमंडल शेरपुर की ओर से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय तुर्की में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसका नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्दर पाल सिंह करेंगे। वहीं, मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से डीएन हाईस्कूल में सुबह सात बजे से पौधरोपण किया जाएगा। इसका नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक अमन संथालीया एवं आयुष चौधरी करेंगे। वहीं, मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की कार्यक्रम संयोजिका पूजा खेतान के नेतृत्व में साहू रोड मूर्ति गली में दोपहर तीन बजे पौधरोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस आज, जगह-जगह होंगे कार्यक्रम यह भी पढ़ें- कैमूर के छात्र-छात्रा आज लेंगे पेंटिंग-निबंध प्रतियोगिता...