मुंगेर, मई 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालदा मंडल द्वारा बुधवार को भागलपुर, जमालपुर एवं साहिबगंज रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के छठे दिन रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।इसी यह भी पढ़ें- स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित क्रम में ...