विश्व पर्यावरण दिवस : वेटरनिरी विवि एवं कलेक्ट्रेट में हुआ पौधरोपण
मथुरा, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर वेटरनिरी विवि परिसर में कुलपति डॉ. अभिजित मित्र, डीएम सीपी सिंह एवं डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने पौधरोपण किया। कुलपति ने बेल, डीएम ने आम एवं डीएफओ ने शहतूत का पौधा रोपा। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने विद्यार्थी, प्रोफेसर एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि विवि परिसर में 384 फलदार पौधे लगाए हैं। वहीं जिले में 6.17 लाख पौधरोपण लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम प्रयोग एवं स्वच्छता अपनाने का आह्वान कर कहा कि पौधरोपण कर उसकी देखरेख व सुरक्षा भी करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.