मेरठ, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर मवाना ब्लॉक में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सूबे के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक दिनेश खटीक ने प्रकृति से नाता जोड़ो, प्लास्टिक से मुंह मोड़ो के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्लास्टिक से दूरी बनाने की अपील की। शुक्रवार को मवाना ब्लॉक में पौधे रोपते वक्त दिनेश खटीक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम राज्यमंत्री ने कहा कि यदि पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप दिया...