देवघर, जून 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को देवघर जिले के सभी थाना, ओपी और पुलिस कार्यालय परिसरों में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। एसपी प्रवीण पुष्कर ने भी पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानव जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार शुद्ध हवा और स्वच्छ पर्यावरण भी जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में हुआ पौधारोपणपर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपणपौधरोपण की जिम्मेदार...