रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- किच्छा, संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सूरजमल विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में संस्कृति, पर्यटन, रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बीएचयू में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक विविधता और तकनीक के समन्वय पर चर्चाकार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करने के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इनमें पहाड़ी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुजराती गरबा, ऑनलाइन क्विज, रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं कोल्ड फ्लेम चैलेंज प्रमुख रहे। इस मौके पर सूरजमल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश कुमार श...