उरई, जुलाई 7 -- उरई। संवाददाता जिले के लिए गौरव की बात है कि आई सर्जन डॉक्टर रुचि गुप्ता का ग्लूकोमा पीसीएल विषय पर शोध पत्र विश्व नेत्र विज्ञान कांग्रेस-2026 में प्रस्तुति के लिए चयनित हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्राग चेक गणराज्य में आयोजित किया गया।उरई की आई सर्जन डॉक्टर रुचि गुप्ता ने 29 जून 2026 को दुनिया भर से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के बीच अपने शोध पत्र का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। उनके शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहा और इसकी उपयोगिता की प्रशंसा की। इस उपलब्धि पर डॉ रुचि ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से ही यह सफलता संभव हो सकी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई...