जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- जमशेदपुर।शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था डैनफिट इंटरनेशनल द्वारा विश्व नृत्य दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित "विश्व नृत्य दिवस समारोह 2026" अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक कदमा में संपन्न हुआ। इस विशिष्ट आयोजन को कैलिफोर्निया टेलीविजन ग्लोबल के सहयोग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभर से आए कलाकारों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। इस भव्य आयोजन के प्रमुख अंशों का प्रसारण कैलिफोर्निया टेलीविजन ग्लोबल के माध्यम से विश्व के 15 देशों में किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान और प्रतिष्ठा मिल रही है। कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली। कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.