विकासनगर, अप्रैल 9 -- विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर विकासनगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री णमोकार महामंत्र पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान लगातार 48 मिनट तक सामूहिक मंत्रोच्चार किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर एवं श्री दिगंबर जैन समाज विकासनगर के तत्वावधान में विश्व शांति और सद्भावना के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया था। प्रातः साढ़े आठ बजे शुरू हुआ पाठ पूरे 48 मिटन नौ बजकर चौबीस मिनट में पूरा हुआ। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाज के अध्यक्ष विपिन कुमार जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.