हरिद्वार, अप्रैल 9 -- द विज़डम ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से विश्व नवकार मंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन 108 से अधिक देशों के 10 करोड़ से अधिक लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति और आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया। विद्यालय के चेयरमैन यूसी जैन ने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और इसके प्रत्येक शब्द का अर्थ समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अहिंसा, सत्य, अनुशासन और आत्मचिंतन जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजय देवांगन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के नैतिक और समग्र विकास में सहायक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.