रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। विश्व नर्स दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने नर्सों के साथ केक काटकर विश्व नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।अपने संबोधन में विधायक ममता देवी ने सभी नर्सों को विश्व नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा, समर्पण और त्याग की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अतुलनीय है। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया सम्मानित उन्होंने आश...