किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज, वरीय संवाददाता। मानव जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन माना जाता है और इस स्वास्थ्य सुरक्षा की सबसे सशक्त कड़ी होती हैं नर्सें, जो दिन-रात सेवा, समर्पण और करुणा के साथ मरीजों की देखभाल में जुटी रहती हैं। अस्पतालों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने से लेकर गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को मानसिक संबल देने तक, नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी धुरी हैं जिनके बिना चिकित्सा सेवाओं की कल्पना अधूरी है। यह भी पढ़ें- मरीजों के लिए सेवा और साहस की प्रतिमूर्ति हैं नर्सेंविश्व नर्स दिवस का महत्व इन्हीं नर्सों के अतुलनीय योगदान, त्याग और सेवाभाव को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 मई को विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है। वर्ष विश्व नर्स दिवस 2026 की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य नर्सों की देखभाल से मजबूत होती अर्थव्यवस्था"...