देहरादून, अप्रैल 9 -- हरिद्वार। वीआईपी घाट पर विश्व नमोकार महामंत्र दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप ने आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। "स्ट्रींग्स म्यूजिकल केयर" के चेयरमैन राहुल अरोड़ा और रजत जैन के नेतृत्व में 150 संगीतकारों व गायकों ने मंत्र की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका 108 देशों में सीधा प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस प्रतीक जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य बालकृष्ण और संदीप जैन उपस्थित रहे। महिला विंग की चेयरमैन अर्चना जैन ने इसे जैन समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। वाइस चेयरमैन पियुष जैन ने कहा कि 108 देशों में एक साथ मंत्र जाप विश्व शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सं...