साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। मालदा रेल मंडल की ओर से विश्व धरोहर दिवस की पूर्व संध्या पर बीते शनिवार को स्थानीय पूर्व रेलवे हाई स्कूल में चित्रांकन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने स्मारकों, सांस्कृतिक धरोहरों एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के महत्व को अपने चित्रों एवं लेखों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। हरसाल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ' इमर्जेंसी रिस्पांस फॉर लिविंग हेरिटेज इन कॉन्टेक्सट ऑफ कन्फिलिक्ट एंड डिजास्टर्स' है, जो संकट एवं प्राकृतिक आपदाओं के समय धरोहर स्थलों की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है। इन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरुक किया गया तथा भावी पीढ़ियों के लिए इसके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया गया। यह भी पढ...