देहरादून, अप्रैल 18 -- विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर बलभद्र खलंगा विकास समिति ने शनिवार को नालापानी स्थित खलंगा युद्ध स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्मारक के संरक्षण, संवर्धन और ऐतिहासिक महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि मानवविज्ञानी लोकेश ओहरी, समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, उपाध्यक्ष विनय गुरूंग व अन्य पदाधिकारियों ने ऊंची पहाड़ी पर स्थित युद्ध स्मारक नालापानी पहुंचकर वीर गोरखा सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यही वह स्थान है, जहां 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में वीर बलभद्र थापा के नेतृत्व में लगभग 600 गोरखा सैनिकों ने आधुनिक हथियारों से लैस 3000 से अधिक ब्रिटिश सैनिकों को तीन बार पराजित कर खलंगा किले की रक्षा की थी। कर्नल विक्रम सिंह थापा ने कहा कि सहस्त्रधारा रोड स्थित खलंगा युद्ध स्मारक वि...