पटना, अप्रैल 17 -- शनिवार को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाएगा। मौके पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा बिहार विरासत विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकारी प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा समकालीन पुरातात्विक उत्खनन विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा लाल पहाड़ी उत्खनन प्रतिवेदन विमोचन कार्यक्रम होगा। बापू टावर तथा एएन कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय और विरासत विषय पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि इस वर्ष दिवस की थीम 'संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए अपातकालीन प्रतिक्रिया' है जो आपदाओं में भी धरोहरों को संजाने पर केंद्रित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...