नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- राजधानी दिल्ली में विश्व धरोहर से लेकर कई ऐतिहासिक स्मारक हैं। यहां मौजूद सदियों के इतिहास से रूबरू होने के लिए हर साल बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं। ये स्मारक न केवल देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर रहे हैं, बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली के पर्यटन स्थल में भले ही पहला जिक्र लाल किले का आता हो, लेकिन सबसे अधिक पर्यटक कुतुब मीनार का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों को गलत पानी बिलों से मिलेगी मुक्ति! DJB बदलने जा रहा मीटर सिस्टमक्या कहते हैं ASI के आंकड़े भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू पर्यटकों के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल में कुतुब मीनार तीसरे स्थान पर...