विश्व दृश्य श्रव्य विरासत दिवस: ऑडियो विजुअल माध्यम बन रहे लोगों के बीच देश की संस्कृति के वाहक
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- रेडियो पर गूंजे आजादी के तराने, जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण, महात्मा गांधी की प्रार्थना सभाओं की रिकॉर्डिंग और भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुर्लभ प्रस्तुतियां देश की अनमोल धरोहर हैं। ऑडियो-विजुअल माध्यम इन ऐतिहासिक आवाजों, दृश्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। दिल्ली में प्रसार भारती का केंद्रीय अभिलेखागार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय जैसे संस्थान इस दिशा में काम कर रहे हैं।
ऐतिहासिक आवाजों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्रसार भारती के केंद्रीय अभिलेखागार में आकाशवाणी और दूरदर्शन की पुरानी रिकॉर्डिंग, संगीत, नाटक, साक्षात्कार और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी सामग्री सुरक्षित है। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.