विश्व दूरसंचार दिवस पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
आगरा, मई 17 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) आगरा चैप्टर की ओर से तारघर परिसर में विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक श्याम सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस वर्ष की थीम डिजिटल जीवन रेखाएं-एक जुड़े हुए विश्व में लचीलेपन को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि हमें कनेक्टिविटी में निवेश करना चाहिए। डिजिटल अवसंरचना एक आवश्यक सार्वजनिक हित है। कार्यक्रम में द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) आगरा चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश यादव, सचिव डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ, संगठन सचिव भगवान दास रावत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा पर मंथन यह भी पढ़ें- एआई और क्लाउड कम्प्यूटिंग बदलेगी भविष्य की दुनिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.