बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। विश्व दिव्यांग दिवस पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत साकेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा, कि सरकार अनेक क्षेत्रों में सामाजिक न्याय की दृष्टि से कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, सादी रिक्शा , बैसाखियां,कान की मशीने और मानसिक रूप से मंदबुद्धि बालकों के लिए अनेक प्रकार के टीएलएम उपकरण वितरण किए गए। इस अवसर पर सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने दिव्यांग जनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए निरंतर समाज सेवा का संकल्प लेने की बात कही। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. उर्मिला कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.