हापुड़, दिसम्बर 4 -- पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के कमर्शियल कांप्लेक्स प्रांगण में बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर डिसएबल्ड हेल्पलाइन फाउंडेशन और नमो दिव्यांग अभियान भारत ने जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने और संगठित रहने का संदेश दिया गया। जिला संयोजक सत्यवीर सिंह यादव, हापुड़ संयोजक संजय शास्त्री और पिलखुवा संयोजक संजय भारती मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि दिव्यांग जन राष्ट्रीय संयोजक व अध्यक्ष पंड़ित विकास शर्मा के बताए मार्ग पर चलकर अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं और सामाजिक न्याय व सुरक्षा के लिए मजबूत भूमिका निभाएं। पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पिंटू कुमार सहित अनेक दिव्यांग जन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.