उरई, मई 12 -- उरई। संवाददाता विश्व थैलेसीमिया दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने रक्तदान करते हुए जरूरतमंदों की जान बचाने को अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया।मंगलवार को विश्व थैलेसीमिया दिवस पर प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी और बाल रोग विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ जीएस चौधरी निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां बाल रोग विभाग की डॉ छवि जायसवाल तथा ब्लड बैंक विभाग की डॉ अपर्णा एवं डॉ माशूक सिद्दीकी, डॉ. प्रशांत निरंजन एवं डॉ. चरक शांगवार उपस्थिति में मेडिकल के डॉक्टरों ने बढ़ चढ़कर कर रक्तदान किया। सभी चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में डॉ संतोष कुमार लोधी, ड...