सिद्धार्थ, अगस्त 18 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिला ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में सोमवार को कस्बा शोहरतगढ़ में विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप भारत में आयोजित हो रही है, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सिद्धार्थनगर से चार खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए भेजा जा रहा है।सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी प्रिंस, अंकिता कन्नौजिया एवं महक चौधरी का जिला ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी तथा प्रधान राममिलन चौधरी आदि ने मनोबल बढ़ाते हुये उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- महराजगंज के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी ईस्ट जोन ...