पाकुड़, मई 31 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली डॉ़ अपूर्वा हर्ष की उपस्थिति में निकाली गई। जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से निकल कर गढ़बाड़ी गांव तक गई। जागरूकता रैली में शामिल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान व दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और उनसे होने वाले गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी भी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से बीड़ी, सिगरेट, पान, गुटखा, खैनी का सेवन नहीं करने एवं अपने दोस्तों, परिवार व समाज में भी लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं...